फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एमआरएफ यूनिट में चहारदीवारी बनेगी, लोग ले सकेंगे चैन की सांस

Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में नगर परिषद की ओर से सुई में स्थापित एमआरएफ यूनिट। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
- बारिश के दिनों में सड़क पर फैल जाती हैं गंदगी और बदबू से हो रहे लोग परेशान
विज्ञापन

- नगर परिषद जल्द करेगा यूनिट की चहारदीवारी का निर्माण
उधमपुर। नगर परिषद सुई इलाके में स्थापित मेटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) यूनिट से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए चहारदीवारी का निर्माण करेगा। इससे इलाके के निवासी और राहगीर बारिश के दिनों में फैलने वाली गंदगी और बदबू से निजात पा सकेंगे।
बता दें कि एमआरएफ यूनिट की स्थापना के बाद शहर के रोजाना निकलने वाले 25 टन कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को गंदगी से छुटकारा दिलाना है। पहले नगर परिषद के पास कचरे के निस्तारण के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी, जिससे कचरा जहां-तहां फेंकने पर विरोध होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में नगर परिषद ने अंबिहार इलाके में कूड़ा फेंका, लेकिन स्थानीय विरोध के बाद यह प्रक्रिया बंद करनी पड़ी। इसके बाद सुई इलाके में कचरा फेंका जाने लगा, जिससे भी स्थानीय लोगों में विरोध हुआ और नगर परिषद को यहां भी कूड़ा फेंकने में रुकावट आ गई।अब, एमआरएफ यूनिट की स्थापना से कचरे का निस्तारण एक व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है, लेकिन यूनिट के चारों ओर चहारदीवारी की कमी के कारण आसपास के लोगों को असुविधा हो रही है। नगर परिषद ने इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही यूनिट की चहारदीवारी का निर्माण करने का निर्णय लिया है, ताकि स्थानीय निवासियों को और राहगीरों को इस समस्या से राहत मिल सके।लोगों की लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए यूनिट को जल्द ही चहारदीवारी के साथ कवर कर दिया जाएगा। हालांकि यूनिट को टीन की चादरों से चहारदीवारी की गई है। लेकिन नियमित सड़क के साथ चहारदीवारी न होने की वजह से बार-बार समस्या उत्पन्न हो रही है जिसे जल्द ही हल कर दिया जाएगा।
राजेंद्र ढींगरा, सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें