रामनगर। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से फिट इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान खो-खो, दौड़ तथा कबड्डी आदि के मुकाबले करवाए गए।
एनवाईके सदस्य अनिल और भारती की देखरेख में आयोजित फिटनेस कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल तरसेल लाल मुख्यातिथि थे। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन में फिटनेस बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने एनवाईके की प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व गुणों का विकास कर रहा है। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों और अन्य शारीरिक शिक्षकों ने मुख्य रूप से भाग लिया।