उधमपुर/किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार शर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला सेवा एवं खेल विभाग खराती लाल शर्मा ने छात्राओं के एक दल को नए डीसी कार्यालय से गुलमर्ग की ओर झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, उधमपुर से भी छह लड़कियों के दल को भेजा गया है।
छात्रों के साथ उनके गाइड सलमा भट आरईके को भी भेजा गया। मुख्यातिथि खेल अधिकारी ने छात्रों को स्कीइंग पाठ्यक्रम का आनंद लेने, कोविड-19 महामारी के सभी एहतियाती उपायों का पालन करने, पूरे समर्पण के साथ स्कीइंग पाठ्यक्रम सीखने और दूसरों को खेल का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
साल भर सॉफ्ट टेनिस, तलवारबाजी, ताइक्वांडो, तीरंदाजी और हॉकी जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए योग्य निदेशक युवा सेवाएं और खेल गजानफर अली की भूमिका की प्रशंसा भी की। उन्होंने छात्राओं को आयोजन स्थलों पर पूरी बोर्डिंग और लॉजिंग की पूरी व्यवस्था प्रदान करने का आश्वासन दिया, और गाइड को छात्रों व आयोजकों के साथ उचित संपर्क बनाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर जावेद इकबाल शेख गतिविधि प्रभारी, अयाज अहमद और केवल कृष्ण, उपस्थित थे।
फोटो......किश्तवाड़ से छात्राओं का एक दल गुलमर्ग के लिए सकीईंग खेल प्रशिक्षण के लिए रवाना, खेल अधिका?- फोटो : UDHAMPUR