उधमपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में समाधान समारोह की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य लंबित मामलों का मैत्रीपूर्ण और आपसी सहमति से निपटारा कर समाज में शांति और समानता को बढ़ावा देना है।
सचिव व उप न्यायाधीश सुमति शर्मा ने बताया कि समारोह 21 अप्रैल से शुरू किया गया है। इसके तहत विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक लगाई जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य घर-द्वार पर न्याय उपलब्ध कराना और सहभागी न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाना है। इच्छुक पक्षकार और उनके अधिवक्ता आवेदन कार्यालय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01992-278077 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद