कटड़ा। त्रिकुटा पहाड़ियों सहित मां वैष्णो देवी का भवन भी शनिवार को हिमपात की चपेट में रहा। देर शाम भवन सहित आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आईं। इस दौरान माता की यात्रा में कमी थी, लेकिन भवन पहुंचे भक्तों ने इस हिमपात का भरपूर आनंद लिया।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक भवन में आधा फुट, वहीं भैरो घाटी व सांझी छत में एक फुट के करीब हिमपात हो चुका था। इस दौरान भवन मार्ग पर बोर्ड प्रशासन व पुलिस प्रशासन भक्तों की सहायता में लगातार जुटा रहा, और मार्ग के सुधार के प्रयास भी जारी रहे। बोर्ड ने यात्रियों की सहायता के लिए विशेष टीमें भी तैनात की हैं।
इन सबके बीच खराब मौसम के चलते कटड़ा सांझी छत के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा ठप रही। जबकि, बैटरी कार सेवा व भवन से भैरों घाटी के बीच रोप वे सेवा भी प्रभावित रही। हेलिकॉप्टर सेवा के ठप रहने के कारण भक्तों को घोड़े या पालकी सेवा को वैकल्पिक रूप से अपनाना पड़ा।
भवन की बर्फवारी की तस्विरें- फोटो : KATRA
भवन की बर्फवारी की तस्विरें- फोटो : KATRA