फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी के दरवार में मौसम की पहली बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के साथ मां वैष्णो देवी के भवन में सीजन की पहली बर्फबारी देख भक्त झूम उठे। मौसम की इस करवट के बीच 15 हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाया। भवन, भैरो घाटी और सांझी छत तक सफेद चादर बिछ गई। देश भर से मां के दर्शन के लिए आए भक्तों को दिक्कतें तो जरूर आ रही हैं, लेकिन बर्फ को लेकर उनमें काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

दिल्ली से परिवार सहित आए मोहन यादव, राकेश कुमार, मोहन लाल, पप्पू यादव, प्रीति, स्नेहा और सानिया ने बताया कि वे लोग हर साल इसी महीने माता के दर्शन करने आते हैं। उनकी यात्रा के दूसरी बार भवन में बर्फबारी देखने को मिली है। इस बार रात को भवन में रुकने के कारण नजदीक से हिमपात देखा है। ठंड बढ़ने के कारण स्टोर के बाहर कंबल लेने के लिए यात्रियों की कतारें लग रही हैं।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ऑनलाइन सहित 15 हजार 700 के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवा कर मां के दर पर शीश नवाया। वहीं शनिवार शाम छह बजे तक ऑनलाइन सहित दस हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे। बर्फ गिरने के बाद यात्रा में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इन दिनों ज्यादातर यात्री ऑनलाइन ही पंजीकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति को पूजा-अर्चना के लिए खुलेगी प्राकृतिक गुफा
श्री माता वैष्णो देवी यात्रियों को प्राकृतिक गुफा के दर्शन का अवसर मिलने जा रहा है। 14 जनवरी मकर संक्रांति को प्राकृतिक गुफा को पूजा-अर्चना के लिए खोला जाएगा। हालांकि इसे यात्रियों के लिए कितने समय तक खोला जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मकर संक्रांति को प्राकृतिक गुफा को पूजा-अर्चना के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें