फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में 350 सफाई कर्मियों की जरूरत, 130 से चलाया जा रहा काम

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते बाडेया से संगूर की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा कचरे का ढेर ।
विज्ञापन
- नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या जरूरत से भी आधी, ऐसे में कैसे होगी शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु
विज्ञापन


- परिषद के पास 75 स्थायी और 55 अस्थायी सफाई कर्मचारी


संवाद न्यूज एजेंसी,
उधमपुर। गर्मी का मौसम आते ही बीमारियों का भी दौर शुरू हो जाता है। बीमारियों से बचने के लिए शहर में साफ-सफाई सुचारू रूप से होनी चाहिए। नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते शहर के 21 वार्डों में से कई वार्डों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
इस समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। शहर के सभी वार्डाें में साफ सफाई सुचारु रूप से रखनी है तो परिषद को 350 सफाई कर्मचारियों की जरूरत जबकि 130 सफाई कर्मचारियों से ही शहर की सफाई करवाई जा रही है। शहर से रोजाना 20 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन



शहर में साफ सफाई व्यवस्था की अगर बात करें तो शहर के चौक-चौराहों पर बनाए गए डंपिंग स्टेशनों से तो रोजाना कचरा उठा लिया जाता है। लेकिन कई क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नगर परिषद के शहर के 21 वार्डों में साफ सफाई करने के लिए तकरीबन 130 सफाई कर्मचारी हैं जो बहुत कम है।
नगर परिषद को पूरे शहर की सफाई के लिए 350 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या देखी जाए तो आधी भी नहीं है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मौजूदा समय में गर्मी के मौसम में शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना नगर परिषद के लिए बड़ी चुनौती है। नगर परिषद विभाग की ओर से सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते उन्होंने नए सफाई कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए प्लान बनाकर अपने उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
आज तक प्लान मंजूर न होने के कारण सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ नहीं पाई। इतना ही नहीं, आठ साल पहले नगर परिषद के अधीन आए क्षेत्रों में अभी तक परिषद की ओर से कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कोट...
नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियाें को भेज गया है। मौजूदा समय में 130 सफाई कर्मचारी नगर परिषद के पास हैं। इनमें से 75 स्थायी हैं जबकि 55 अस्थायी काम कर रहे हैं। शहर बड़ा होने के चलते इतने सफाई कर्मचारियों से शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार नगर परिषद में नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्त करेगी।
-विशाल सडोत्रा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें