फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पद्मश्री प्रोफेसर शिव निर्मोही ने किया मीठे रसीले फल पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
 हिंदी कविता पुस्तक मीठे रसीले फल का विमोचन करते पद्मश्री प्रोफेसर शिव निर्मोही उनके साथ खड़े अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सोनिका शर्मा की बच्चों के लिए हिंदी में नई कविता पुस्तक मीठे रसीले फल का विमोचन प्रख्यात लेखक, इतिहासकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर शिव निर्मोही ने शनिवार को किया। आयोजित समारोह में प्रसिद्ध लेखक और प्रख्यात पुरातत्वविद् अनिल पाबा, लेखक और कवि अशोक शर्मा, प्रसिद्ध शिक्षाविद् भारत भूषण, अनुसूया रानी और अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रो. निर्मोही ने सोनिका शर्मा की कड़ी मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा के लिए उनकी सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अब तक छह पुस्तकें प्रकाशित की हैं। इस मौके पर सोनिका ने कहा कि वह आगे भी और अधिक किताबें लिखेंगी। इस अवसर पर पाबा और शर्मा ने सोनिका के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस किताब में हिंदी कविताओं के अलावा बच्चों के पोषण के बारे में भी जानकारी दी गई है। ताकि बच्चे इस किताब को पढ़कर उसमें बताई गई खुराक का सेवन करे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषण के लिए फल खाने चाहिए ओर फास्ट फूड से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें