फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के निंबला इलाके में शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पेड़ पर लगाए फंद से लटकता हुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे सुभाष चंद्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी चौकी जंदरोह का शव पर पेड़ पर लटकता हुआ पाया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर रामनगर अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस का जांच के दौरान पता चला कि सुभाष चंद्र रामनगर में बीडीओ कार्यालय के बाहर दुकान चलाता था। उसका वहां पर गाड़ियों के सीट कवर सिलाई करने का काम था। वह निंबला इलाके में किराए के मकान पर रहता था। मृतक की तीन बेटियां और एक छोटा लड़का है। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें