शहर के कारगिल हनुमान मंदिर के पास क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत के लिए बिजली विभाग द्वारा सात घंटे तक बिजली बंद की गई। इससे आदर्श कालोनी, हाउसिंग कालोनी, जखैनी, भारत नगर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सेवा पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन
विभाग द्वारा सुबह साढ़े ग्यारह बजे बिजली की कटौती की गई व शाम साढ़े छह बजे बहाल की गई। हाउसिंग कालोनी निवासी करतार सिंह ने कहा कि पहले नवरात्र पर बिजली कटौती से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।