चिनैनी डिग्री कालेज में पदमश्री से सम्मानित प्रो शिवदत्त र्निमोही जानकारी देते हुए:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे के डिग्री कॉलेज में वीरवार को जम्मू कश्मीर राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने नई शिक्षा नीति और महात्मा गांधी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पद्मश्री प्रो. शिवदत्त निर्मोही मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने किया, जिसमें बच्चों ने संगोष्ठी के जरिये कई जानकारियां दीं। इस मौके पर कॉलेज प्रशासन ने मुख्य रूप से मौजूद लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, प्रो. निर्मोही ने नई शिक्षा नीति का लाभ लेने की बात कहकर बताया कि 4 अगस्त 1947 को महात्मा गांधी ने कुद में मिठाई का स्वाद चखा था, और वह चिनैनी में भी आए थे। इस दौरान प्रो. नीरज कुमार, प्रो. विजय शर्मा और डॉ. विपिन चंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
चिनैनी डिग्री कालेज में संगोष्ठी के दौरान का दृश्य मौजूद मुख्यतिथी:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी डिग्री कालेज में पदमश्री शिवदत्त र्निमोही को सम्मानित करते हुए:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR