फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर कार्रवाई कर नगर परिषद ने जब्त किया रेहड़ियों का सामान

विज्ञापन
उधमपुर में अवैध रेहडी फडियों का सामान जब्त करती नगर परिषद की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। कई बार चेतावनी देने के बाद भी नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियां और फड़ियां न हटाए जाने पर वीरवार को नगर परिषद ने कार्रवाई की। नप सीईओ अमित चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बस स्टैंड और गोल मार्केट क्षेत्र में अवैध रेहड़ियों व फड़ियों का सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई होती देख कई रेहड़ी वाले मौके से फरार भी हो गए। सीईओ ने कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद कुछ लोग समझ नहीं रहे हैं, जिसके कारण उन्हें इस तरह की कड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अब तक कई बार इनका सामान जब्त करने के बाद जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। लेकिन, अगर अब भी ये लोग नहीं सुधरे तो अगली बार जब्त की गई अवैध रेहड़ी और फड़ी को वापस नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को फिर से चेतावनी भी दी गई है कि कोई भी नगर में अतिक्रमण को बढ़ावा न दे। नप इसे बिल्कुल सहन नहीं करेगी। यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक नो रेहड़ी जोन से सभी रेहड़ियों और फड़ियों को हटा कर शहर को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाता।

उधमपुर में अवैध रेहडी फडियों का सामान जब्त करती नगर परिषद की टीम- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में अवैध रेहडी फडियों का सामान जब्त करती नगर परिषद की टीम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें