फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आईईडी धमाके के बाद भी सचेत नहीं अधिकारी

विज्ञापन
उधमपुर में बिना सुरक्षा के एमएच चौक - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीच बुधवार को हुए आईईडी धमाके के बाद भी देविकानगरी की सुरक्षा को बढ़ाया नहीं गया है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नजर नहीं आए। चौक चौराहों पर बिना हथियारों के जवान तैनात रहे। बाजार के माहौल को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि शहर को बीते दिन ही एक धमाके ने दहलाया है।
विज्ञापन

शहर के सलाथिया चौक इलाके पर धमाका होने के बाद कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। लेकिन, जिस शहर में धमाका हुआ, वहां किसी तरह की सुरक्षा नहीं। सुरक्षा बलों ने केवल घटनास्थल को ही सील कर रखा है, और वहां की सुरक्षा मजबूर है। जबकि, शहर के बाकी स्थान बिना सुरक्षा के ही नजर आए। पुलिस का उड़नदस्ता वाहन शहर के विभिन्न हिस्सों के चक्कर लगा रहा था, और अंदर दो जवान बैठे हुए थे।
इसके अलावा इंदिरा चौक, लाल चौक, एमएच चौक पर भी एक या दो जवानों को बिना हथियार के तैनात किया गया था। शहर के हालात को देख कर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यहां बीते दिन ही कोई बड़ा धमाका हुआ है। जिस स्थान पर धमाका हुआ था, वहां भी बुधवार दोपहर तक एक या दो जवानों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन, सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे।

उधमपुर शहर में बिना सुरक्षा के इंदिरा चौक- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें