फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलने पर सेना ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के निचले भाग में आतंकी गतिविधियों से शांति भंग करने के प्रयास की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह शुरू हुआ अभियान मालीपेठ से गूड़ियन, हुद्री, अस्तानबाला तक चला, जिसमें कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आए दिन सुरक्षाबल शहर व आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाते आ रहे हैं। इसी क्रम में तीन दिन पहले ठाठरी और द्राबशाला में एक संदिग्ध को एक हथगोले सहित गिरफ्तार किया था। इस समय वह पुलिस रिमांड पर है। शुक्रवार को चले तलाशी अभियान में सेना, पुलिस व सीआरपीएफ संयुक्त रूप से शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार शहर में फिर से आतंकी गतिविधि चलाने के प्रयास हो रहे हैं। यहां अब मात्र हिजबुल मुजाहिदीन के कुछ आतंकी बचे हैं जिनमें मोहम्मद अमीन सरूड़ी उर्फ जहांगीर सरूड़ी ही सक्रिय है। बताया जाता है कि उसके साथ दो और युवक आतंकी रियाज और मुदस्सिर हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने कई इलाके छान मारे हैं। उन पर पुलिस की तरफ से 30 लाख रुपये का ईनाम भी रखा है। जो उनकी सूचना देगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा, और नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें