फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की और आरोपियों की तलाश में दिन भर हुई छापामारी, नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के मुत्तल इलाके में ससुराल वालों से मारपीट कर लड़की को साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को लड़की और आरोपियों का पता लगाने के लिए कई स्थानों पर छापामारी की। लेकिन, कामयाबी हाथ न लगी।
विज्ञापन

मुत्तल इलाके में प्रेम विवाह करने वाला जोड़ा जब कई दिनों के बाद वीरवार को घर लौटा तो देर रात लड़की वालों ने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया। इसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए, और हमलावर लड़की को भी अपने साथ ले गए। चार घायलों को गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने 17 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस चार आरोपियों को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था। लेकिन, लड़की का कुछ पता नहीं चला। शनिवार को भी पुलिस ने लड़की और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी की, लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

-----
लड़की का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के कई टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। शनिवार को इनका कुछ पता नहीं लग पाया है। लेकिन, जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, और लड़की को भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें