रामनगर: अवैध रूप से लगाई गई बिजली की तारों को दिखाते कर्मचारी
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए रामनगर में विद्युत विभाग ने शनिवार को किडमू निंबला गांव में 22 घरों की जांच की। इस दौरान दो घरों में लगे अवैध बिजली कनेक्शन काटे गए, और संबंधित उपभोक्ताओं से तीन हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। विभाग के एईई सुरिंदर गुप्ता ने कहा कि इलाके में बिजली चोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं। बार-बार समझाने के बावजूद बहुत से इलाकों में लोग अवैध कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। विभाग इन कनेक्शनों को काटने के साथ ही लोगों से जुर्माना वसूल रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद