फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधर नाले में फंसे दो लोगों की एसडीआरएफ, पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर दुधर नाला इलाके में वीरवार सुबह एक महिला घर में परिवार के साथ सदस्यों के साथ नाराज होकर दुधर नाला के बीच पहुंच गई। उसको मनाने के लिए परिवार के एक सदस्य उसके पास पहुंचा। इसी दौरा नाले का जलस्तर बढ़ गया और दोनों बीच में फंस गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब एक घंटे मशक्कत करने के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे प्रवीन अख्तर नाम की महिला दुधर नाले के बीच में पहुंची और उसके पीछे दीन मोहम्मद नाम का परिवार का सदस् आ गया और महिला को मनाने का प्रयास करने लगा। लेकिन महिला घर जाने को तैयार नहीं हो रही थी। कई बार मिन्नत करने के बाद भी महिला नहीं मानी। करीब साढ़े 11 बजे अचानक से नाले का जलस्तर बढ़ने लगा और दोनों बीच में फंस गए। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
इसके बाद एसडीआरएफ की टीम रस्सी की मदद से महिला और पुरुष तक पहुंची और फिर करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल कर ली। वह नाले में क्युं गई इसके बारे में महिला ने तो कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन दीन मोहम्मद ने बताया कि घर में किसी बात से नाराज होकर वह नाले की तरफ चली गई थी। उसको नहीं पता था कि अचानक से नाले का जल स्तर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें