रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर को चंद्रकोट के मुख्य बाजार में बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया। घायल की पहचान आकिल अली (25) पुत्र गुलशेर अली निवासी कुन्फर, चंद्रकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू की ओर सीआरपीएफ कर्मियों को ले जा रही एक निजी बस (जेके 02 के-9479) ने मुख्य चंद्रकोट बाजार में स्कूटी (जेके19-5175) को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन लाया गया है।