फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संकल्प यात्रा निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा उधमपुर इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जम्वाल के दिशानिर्देश में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुशांत गुप्ता के नेतृत्व में युवा संकल्प यात्रा का सैला तालाब चौक से लेकर पुलिस स्टेशन के नजदीक स्थित शहीदी स्मारक तक निकाली गई। यात्रा के समापन होने पर पर युवाओं ने शहीदी स्मारक पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजली अर्पित की। सुशांत गुप्ता ने कहा कि यह आजादी कड़े संघर्ष के बाद मिली है। युवाओं का दायित्व है कि वो आजादी की अहमियत को समझें और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। हम शारीरिक रूप से तो आजाद हुए हैं, लेकिन हम आज भी मानसिक रूप से गुलाम हैं। आज हमारा देश कुर्बानियां नहीं मांगता है, लेकिन हमारी लड़ाई आज भी नशे से आजादी के लिए जारी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें