फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
स्कुल में बच्चे पहुचने के वाद डीसी ने की बच्चों से मुलाकात - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। स्कूल खुलने पर कक्ड़याल स्थित डीपीएस के बच्चों का स्वागत करने व उनमें जोश भरने खुद उपायुक्त बबीला रकवाल स्कूल पहुंचीं। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल मणिकर्णिका, उप मुख्य अध्यापिका मधु शर्मा, सिमी शर्मा, दयाल राम, आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि लगातार दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण स्कूल पूरी तरह बंद रहे। अब शिक्षा संस्थान खुल चुके हैं, और बच्चों का स्कूलों की ओर रुझान शुरू हो गया है। लेकिन, अध्यापकों के लिए यह वक्त चुनौती भरा है। उम्मीद है कि स्कूल प्रशासन व अध्यापक इन चुनौतियों को पार कर विद्यार्थियों में नया जोश भरेंगे। और, उन्हें शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों को लेकर प्रोत्साहित करेंगे। इस मौके पर डीसी ने कक्षा सात तक के विद्यार्थियों से मुलाकात की, और उनकी बातों को सुना।

स्कुल में बच्चे पहुचने के वाद डीसी ने की बच्चों से मुलाकात- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें