संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पीएमजीएसवाई खंड ने ब्लॉक घोरड़ी में पड़ने वाले नाला मालिया से फलेल तक पांच साल पहले बनाई गई सड़क का अवशेष कार्य भी शुरू कर दिया है। यह कार्य करीब 1.51 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
सड़क की दयनीय दशा के चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोगों ने विभाग और प्रशासन से सड़क के बाकी बचे हिस्से पर सड़क बनाने की मांग कई बार की थी। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
अशोक कुमार, यशपाल, गौरी शंकर, रंजीत कुमार आदि स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क न बनने के कारण उन्हें बरसात में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इसी कारण क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में सड़क के बचे हिस्से पर सड़क बनाने का मुद्दा हर बार उठाया जाता था। इसके बाद अब विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कच्ची सड़क बनाने के साथ ही इस पर तारकोल बिछाने का कार्य भी किया जाएगा।
कोट
सड़क का कुछ हिस्से का काम बाकी रह गया था। हालांकि विभाग की ओर से इस सड़क को पांच साल पहले बनाया गया था लेकिन सड़क के कुछ हिस्से का काम बाकी बच गया था। इसलिए विभाग ने इसकी डीपीआर तैयार कर इसका अवशेष कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कुछ माह में ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। -
साहिल खजूरिया, जेई, पीएमजीएसवाई खंड, उधमपुर।
फोटो सहित