फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतगढ़ के भगन मार्ग पर पस्सी गिरने से यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर से बसंतगढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर भगन और गंदटॉप में पस्सी गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। बसंतगढ़ से रामनगर के लिए कोई यात्री वाहन न चलने की स्थिति में लोगों को मजोड़ी तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। इसके बाद बस के जरिये लोग रामनगर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गंदटॉप क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। भगन क्षेत्र में भी पस्सी गिरी है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। लेकिन भारी बारिश के कारण मलबे को हटाने में परेशानी आ रही है। पस्सी गिरने से मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा है। मौसम साफ रहने पर कल मार्ग खुल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें