फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर-घोरडी मार्ग को बहाल में लगेंगे कुछ दिन

विज्ञापन
घोरडी के त्रिंगलियां इलाके में पहाड़ का हिस्सा गिरने से बंद हुआ मार्ग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। घोरडी के त्रिंगलियां इलाके में पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से उधमपुर-घोरडी मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने मार्ग खोलने का काम शुरू किया है। लेकिन, मलबा ज्यादा होने के कारण मार्ग को खुलने में कुछ दिन लगेंगे। इसी बीच लोग जान जोखिम में डाल नाला पार कर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब छह बजे पहाड़ का बड़ा हिस्सा मार्ग पर गिरने से उधमपुर-घोरडी मार्ग बंद हो गया था। शाम होने के कारण रविवार को वाहनों की आवाजाही कम थी। लेकिन, सोमवार को इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधमपुर से रवाना वाहन केवल बरमीन तक ही चल सके। इससे आगे लोगों को पैदल ही जाना पड़ा। पस्सी इतनी अधिक थी कि इसको एक दिन में हटाना संभव नहीं है।
इस मलबे को हटाने में विभाग को कुछ दिन लग सकते हैं। पस्सी पुल के नजदीक गिरी है। इसलिए, पुल को पार करना संभव नहीं है। लोग अब नाले को पार कर दूसरी तरफ जा रहे हैं। इस बारे में बीडीसी घोरडी आरती शर्मा ने बताया कि उन्होंने मार्ग खोलने को लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से बात की थी। विभाग ने मशीनरी भी भेज दी हैं। लेकिन, एक दिन में मार्ग को बहाल करना संभव नहीं। मलबा ज्यादा है इसलिए, मार्ग बहाल होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें