फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चट्टाने गिरने से घंटों बंद रहा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ।

विज्ञापन
हाईवे पर गिरी बड़ी बड़ी चट्टाने व मशीन के जरिए चट्टाने हटाते हुए:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू श्रीनगर हाईवे वीरवार को बड़ी-बड़ी चट्टानों के गिर जाने से घंटों बंद रहा। इस दौरान यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो गाड़ियां छोड़कर पैदल ही यात्रा करने लगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार तड़के चार बजे हाईवे पर समरोली के पास बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। जिससे दोनों ओर से हाईवे बंद हो गया। इसकी सूचना जैसे ही हाईवे निर्माण एजेंसी व यातायात विभाग को मिली, सभी मौके पर पहुंचे और मशीनों से हाईवे खोलने का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को एकतरफा खोला गया और गाड़ियों की आवाजाही आरंभ हुई।
वहीं, सुबह नौ बजे चट्टानों को तोड़ने के लिए हाईवे को दोबारा बंद किया गया, और करीब साढे़ 11 बजे खोला गया। इस दौरान भी हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। कई यात्री हाईवे बंद व जाम लगने की सूरत में पैदल ही अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए। यातायात विभाग के डीएसपी हिम्मत सिंह ने कहा कि वीरवार सुबह चार बजे हाईवे बंद हुआ था। घंटों की मशक्कत के बाद चट्टानों को हटाकर हाईवे को सामान्य किया गया है।

हाईवे पर गिरी बड़ी बड़ी चट्टाने व मशीन के जरिए चट्टाने हटाते हुए:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें