फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन के लिए बैली पुल पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

विज्ञापन
बिरमा इलाके में सात दिन के लिए बंद किए गए बैली पुल का फाइल फोटो - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। अप्रोच रोड पर तारकोल डालने के कार्य के चलते जिला प्रशासन ने 19 अक्तूबर से सात दिन के लिए बीआरओ की तरफ से तैयार बैली पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सात दिन लोगों को शहर आने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 44 का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

करीब तीन महीने से बिरमा इलाके में बिरमा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से ही वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। तीन महीने पहले जब बिरमा पुल क्षतिग्रस्त हुआ था तो जिला प्रशासन ने क्षतिग्रस्त पुल पर ही सेना के सहयोग से बैली पुल का निर्माण कर वाहनों की आवाजाही को शुरू किया था। इसके साथ ही बीआरओ ने बिरमा इलाके में दूसरे बैली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।
10 दिन के अंदर दूसरा बैली पुल का निर्माण करने के बाद वाहनों की आवाजाही को शुरू कर दिया गया। करीब एक महीने पहले पुराने पुल में दरारें बढ़ने पर सेना ने तैयार बैली पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया। अब बीआरओ की तरफ से तैयार बैली पुल पर ही वाहनों की आवाजाही चल रही है। इस पुल तक पहुंचने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण किया है, लेकिन अभी तारकोल नहीं डाली गई है।
विज्ञापन

बीआरओ कल से तारकोल डालने का काम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पुल पर वाहनों की आवाजाही को सात दिन के लिए बंद रखा जाएगा। उपायुक्त के आदेशानुसार 19 से 25 अक्तूबर तक वाहनों की अवाजाही को बंद रखा जाएगा। इस दौरान मेटाडोर, चार पहिया छोटे वाहन, दो पहिया वाहन व अन्य वाहनों को फ्लाटा के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग 44 का इस्तेमाल करना होगा। इसी मार्ग से वाहन जम्मू, कटड़ा, टिकरी, पंचैरी, मोंगरी, जिब, थाती, गढ़ी, रैंबल व अन्य सभी मार्गों पर चलेंगे। इससे शहरवासियों को सप्ताह तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें