फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूमो के खाई में गिरने दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
भद्रवाह में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खाई में गिरी सूमो - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह-चंबा मार्ग पर रविवार दोपहर को सूमो के दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से पीडीडी कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूमो (जेके06-8133) सरतिंगल गांव से पादरी की ओर जा रही थी। जब गाड़ी खन्नी टॉप के पास पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन सूमो करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कथित तौर पर सुबह से बूंदाबांदी होने के कारण मार्ग पर फिसलन की स्थिति के कारण वाहन खाई में गिरा है।
हादसे में इजाज अहमद (45) पुत्र मोहम्मद सुल्तान और रवि कुमार (42) पुत्र शादी लाल दोनों निवासी सरतिंगल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इरफान अहमद पुत्र बशीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार तीनों लोग धान की कटाई के लिए परंपरागत रूप से इस्तेमाल होने वाले पादरी जंगल से लाठियां लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें