फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईटी शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

Fri, 11 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत लगे शिक्षकों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर वीरवार को प्रदर्शन किया। जम्मू कश्मीर रहबरे तालीम टीचर्स फोरम के बैनर तले मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का वेतन जल्द जारी करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे फोरम के जिला प्रधान लेखराज परिहार ने कहा कि पिछले दो साल से सरकार शिक्षकों को परेशान कर रही है। समस्याओं का समाधान करने के बजाय लगातार बढ़ाने में लगी है। इस वजह से शिक्षकों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की समस्याओं के ज्ञापन सैकड़ों बार शिक्षा मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए, लेकिन आज तक उनकी मांगों को हल नहीं किया गया।

आज भी सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त किए गए शिक्षकों को मजबूरन पिछले चार महीने से बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है। त्योहारों पर भी शिक्षकों को तंगी का सामना करना पड़ा। जबकि पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके रहबर-ए-तालीम शिक्षकों को कई महीने तक पक्का नहीं किया जाता। उस पर उन शिक्षकों को कई महीनों तक बकाया वेतन भी नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


उनका यह भी आरोप था कि पक्का होने पर भी कई महीनों तक उनकी सर्विस बुक भी तैयार नहीं होती और स्क्रीनिंग टेस्ट के नाम पर शिक्षकों को बदनाम किया जाता है। कोर्ट के आदेश के बावजूद शिक्षकों का तबादला नहीं किया जाता और शिक्षा अधिकारी अपनी सुविधा के लिए जिसे चाहें उसे अटैच कर लेते हैं। यहां तक कि मिड डे मील का खर्चा भी शिक्षकों को अपनी जेब से चलाना पड़ता है।

आखिर में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो राज्य के सभी आरईटी शिक्षक उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में भूपेंद्र सिंह, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, शाम शर्मा, चैन सिंह, प्रमोद शर्मा, रवींद्र राठोर, सुशील सिंह, विपिन शर्मा, संदीप शर्मा, शमशेर सिंह, प्रभात सिंह, कुलदीप, अनिल शर्मा सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें