फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के साथ मिलकर भद्रवाह कैंपस ने मनाया 73वां गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
भद्रवाह कैंपस में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भद्रवाह कैंपस में सेना की 4आरआर के कमांडिंग अफसर कर्नल रजत परमार और कैंपस के रेक्टर प्रो. राहुल गुप्ता ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

राहुल गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र भारत का संविधान किसी भी जाति, पंथ, रंग या धर्म के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रत्येक को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। गरीबी, हिंसा, अपराध, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, आदि खतरों से सख्ती से निपटना होगा, और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं की सुचारू और सुलभ सेवा सुनिश्चित करनी होगी।
वहीं, कमांडिंग अफसर ने कहा कि यह दिन स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है। यह शहीदों के संघर्ष का ही फल है कि आज हम एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं, जहां प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, सांस्कृतिक और संवैधानिक उपचार का अधिकार प्राप्त है।

भद्रवाह कैंपस में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित सैन्य अधिकारी व अन्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें