उधमपुर के दोमेल चौक पर मोमबतियां जलाकर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते शहरवासी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अवेयर इंडिया फाउंडेशन ने वीरवार को नगर के शहीद स्मारक चौक दोमेल में पुलिस के शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहरवासियों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अनवर उल हक मौजूद थे। उन्होंने शहीदों और उनके परिवारों के बलिदान को सलाम किया, और राष्ट्रीय अखंडता को बचाने के लिए युवाओं में राष्ट्रवाद का निर्माण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, राधा कृष्ण, विमल शर्मा, सुरिंदर कुमार, रोहित, मोहित, वासु सडोत्रा, अंकित, आदि उपस्थित थे। संवाद