फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लॉ यूनिवर्सिटी के लिए रियासी में भाजयुमो का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने वीरवार को रोष रैली निकाली। जनाना पार्क से शुरू रैली मुख्य बस अड्डा तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के खिलाफ नारे लगाए। तहसीलदार कार्यालय के बाद सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

प्रधान अरुण प्रभात ने कहा कि मौजूदा सरकार जम्मू संभाग की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी और कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा पर भी कटाक्ष किया। कहा कि दोनों जम्मू संभाग से जीते हैं लेकिन उन्हें जम्मू की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। एनएलयू नहीं खोलने के विरोध में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। मौके पर भाजपा के जिला प्रधान रोहित दुबे, विधायक कुलदीप राज दुबे, विधायक बलदेव राज शर्मा और अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें