फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थेरू कोटला–सुजानपुर में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसु क्षेत्र की पंचायत सियोट के थेरू कोटला और सुजानपुर गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग अब पूरी होने जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यहां पहली बार सड़क निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण यशपाल और सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क न होने के कारण लोगों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ से होकर गुजरना मजबूरी बन जाता था। मकान निर्माण के लिए सामग्री घोड़ों और खच्चरों के माध्यम से ढोनी पड़ती थी, वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पूर्व डीडीसी केवल कृष्ण शर्मा ने बताया कि विधायक के प्रयासों से यह सड़क जल्द बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दो और सड़कों को भी शामिल किए जाने की संभावना है। ग्रामीणों ने विधायक कुलदीप राज दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से करीब तीन हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा। इस मौके पर शाम सिंह, प्रीतम लाल, अंचल कुमार, मदन लाल, बाल कृष्ण, मुहम्मद फारूक, प्रीतम सिंह, रमेश सिंह, चैन कुमार, कुंज लाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें