फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वॉलीबॉल व खो-खो में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने नोमाई और भारतीय विद्या मंदिर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर विद्यालय क्षेत्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने हाई स्कूल नोमाई को हराया।
विज्ञापन

खो-खो में लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने भारतीय विद्या मंदिर को 3-1 से हराया। कबड्डी में जीएचएसएस लड़कों ने जीपीएचएसएस रियासी को हराया। प्रतियोगिता को जेडपीईओ आशा देवी की देखरेख में आयोजित किया गया।

युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक तरसेम सिंह ने फील्ड स्टाफ के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जमीनी स्तर पर युवा प्रतिभाओं की पहचान और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें