फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मई में ठिठुरे पहाड़, बारिश से धुल गई तपिश, पटनीटॉप में सैलानी कमरों में दुबके

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी/उधमपुर। मई की शुरुआत में ही मौसम बदलने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई। उधमपुर और चिनैनी सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। पिछले कुछ दिन से पसीने से बेहाल लोग दोबारा गर्म कपड़ों और आग का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल लिया था। चिनैनी और ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ शुरू हुई बारिश ने जनजीवन की रफ्तार को धीमा कर दिया। बाजारों में आए लोग बारिश से बचने के लिए जल्दी घरों की ओर लौट गए। पहाड़ों पर रहने वाले ग्रामीणों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया।

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानियों ने देवदार के ऊंचे पेड़ों के बीच सुहावने नजारे का आनंद लिया लेकिन ठंड इतनी बढ़ गई कि अधिकांश पर्यटक होटलों के कमरों तक ही सीमित रहे। बाहर निकले सैलानी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन


उधमपुर में तीन दिन से बढ़ रहा पारा अचानक गिर गया। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं ने वातावरण में कंपन पैदा कर दी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें