फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में युवा वर्ग की हुई अनदेखी--पूर्व विधायक बलबंत सिंह मनकोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आम बजट को प्रगतिशील होने के साथ कई खामियों से भरा बताया है। कहा है कि इससे देश तरक्की की ओर बढ़ेगा। लेकिन, देश में सबसे बड़ी समस्या तो बेरोजगारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बजट में बेरोजगार युवाओं को रोजगार को लेकर विस्तार से चर्चा नहीं हुई है। साठ लाख नौकरियों को लेकर एलान किया गया है, लेकिन किस क्षेत्र में किस वर्ष में कितने युवाओं को नियुक्त किया जाएगा? इसको लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। इसके अलावा जितने लोगों को रोजगार देने का ऐलान किया गया है, अगर वह पूरा भी हो जाए तो भी न के बराबर है।
पूर्व विधायक ने कहा कि देश में नशे का कारोबार और आतंकवाद दूसरा बड़ा खतरा है, जो प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसको किस तरह से जड़ से खत्म किया जाएगा? उसके ऊपर भी कोई चर्चा नहीं हुई है। कितने नशा मुक्ति केंद्र खुलेंगे, कैसे इन युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित किया जाएगा? इस मामलों को लेकर कोई भी बात नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। लेकिन, बजट में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर में कई पर्यटन स्थल हैं। उनकी ओर पर्यटकों को किस तरह आकर्षित किया जाएगा? उससे कैसे रोजगार के अवसर मिल सकेंगे? इसके ऊपर भी बात होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें