फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बिंडला में कच्चा मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के घोरड़ी ब्लॉक के बिंडला गांव में शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में आग लगने से पूरा सामान राख हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन भीषण आग के चलते पूरा सामान जल गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिंगी राम के कच्चे घर में रविवार को सुबह के समय आग लगने से इसमें रखा सामान राख हो गया। जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासियों ने बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जानकारी मिलने पर पहुंची बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने पुलिस, प्रशासन व दमकल विभाग को भी सूचित किया। लेकिन जब पर काबू पाया जाता तब तक बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका था। हालांकि किसी के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
रविवार को सुबह के समय बिंडला पंचायत के वार्ड पांच में फिंगी राम के घर में अचानक से आग लग गई। परिवारवालों ने कमरे से धुआं उठते देख कर आसपास के लोगों को सूचित किया। ग्रामीणों के साथ मिल कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक सामान राख हो चुका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। फिंगी राम ने बताया कि आग लगने से उसका काफी ज्यादा नुकसान हो गया है। बीडीसी चेयरमैन ने भी जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने और उचित मुआवजा देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें