फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने परिवारवाद को सिरे से नकारा- तरुण चुग

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। भाजपा ने वीरवार को नागसेनी इलाके में एक विशाल रैली व जनसभा का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग मुख्यातिथि रहे। इस दौरान प्रदेश के भाजपा प्रधान रविंद्र रैना और महा सचिव व पूर्व मंत्री सुनील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रैली में नागसेनी के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि ने भारत सहित जम्मू-कश्मीर में वर्षों से चले आ रहे परिवारवाद की निंदा की। कहा कि लोगों ने केंद्र में कांग्रेस परिवार को और जम्मू कश्मीर में अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार को सिरे से नकार दिया है। अब यहां भी भाजपा की सरकार बनी है। किश्तवाड़ में भाजपा के आने के बाद लगभग सभी पावर प्रोजेक्टों का काम शुरू हुआ। वीडीसी और डीडीसी के सभी मसले हल किए गए। छोटे से छोटे गांव तक भाजपा पहुंची।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, यहां जम्मू कश्मीर में भी वैसे ही विकास करेगी। केंद्र से पहले भी काफी पैसा यहां आया, परंतु जमीन पर नहीं लगा। आतंकवाद पनपा था, उसे भी समाप्त करना का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र की सभी योजनाओं का यहां भी लाभ मिल रहा है। पुरातन काल से कई कानून चल रहे थे, उन्हें समाप्त किया गया। यह वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि यहां कोई भी तिरंगा उठाने वाला नहीं होगा। हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने वाला कोई नहीं होगा। आज वह देखें, पूरे कश्मीर में तिरंगा लगा होता है।
विज्ञापन

मीडिया के प्रश्न का उत्तर देते हुए फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बारे में उन्होंने कहा कि यह सच पर आधारित है। यह जो आज टिप्पणी करते हैं, उस समय वह भी उसी का भाग रहे और मूक दर्शक बने रहे। इस नरसंहार में वे भी बराबर के साथी रहे हैं। इस दौरान देवेंद्र राणा, बृज मोहन शर्मा, तारिक कीन, बसंत राज, हुकम चंद, राजिंद्र सिंह, राज बडियाल, आदि नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें