फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर लगाने ओर पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी कार्यालय के सम्मेलन हॉल में बुधवार को को डीसी कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सरपंच व पंचों ने अपने इलाके से संबंधित समस्याओं और मांगों को डीसी डीसी के समक्ष रखा।
विज्ञापन

सरपंच व पंचों ने संबल चक्खड़ रोड को चौड़ा करने, हैंडपंपों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति की कमी को पूरा करने, लो वोल्टेज में सुधार के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने, सड़कों पर तारकोल डालने, गड्ढों को भरने और रौन दोमेल से बट्टल रोड की मरम्मत, जीएचएसएस में चारदीवारी के निर्माण करवाने, पंचायत घरों के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने, भूमि मुआवजा, हाई मास्ट लाइट की लगाने, राजमार्ग पर जेब्रा क्रॉसिंग को चिह्नित करना, डिस्पेंसरी में सुविधाएं प्रदान करने व नई डिस्पेंसरी की स्थापना करने सहित कई मांगों व समस्याओं को अधिकारी के समक्ष रखा। समस्याओं और मांगों को सुनने के बाद डीसी ने पीआरआई को आश्वासन दिया कि उनके सभी वास्तविक मुद्दों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जिले की सभी पंचायतों के समान विकास के लिए तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए। डीसी ने पीआरआई से वर्तमान वार्षिक योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीडीओ की मदद से अपने संबंधित ब्लॉक एवं पंचायतों में विकास कार्यों की आकलन प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। डीसी ने चल रहे विकास कार्यों के बारे में पीआरआई से फीडबैक भी मांगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को हस्तक्षेप व निर्देश देकर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीसी ने अधिकारियों से मांगों को नोट कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा। बैठक में डीएफओ श्वेता जंडियाल, एसीडी धरम पॉल, बीडीओ अमित कुमार, तहसीलदार अमित वर्मा समेत अन्य जिला अधिकारियों के अलावा विभिन्न पंचायतों के सरपंच व पंच शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें