फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उधमपुर में ही तैयार होंगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। यातायात विभाग की तरफ से अब उधमपुर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट तैयार करने का काम किया जाएगा। इसके लिए तीन से चार दिन के अंदर उधमपुर में प्लांट लगा दिया जाएगा। इसके लगने के बाद आवेदन करने के तीन से चार दिन के अंदर ही वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा दी जाएगी। प्लांट लगने के बाद लोगों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 15 मई तक सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के चलते हर रोज एआरटीओ के कार्यालय में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 50 से अधिक लोग आवेदन रहे रहे हैं। यातायात विभाग को नंबर प्लेट बनवाने का काम जम्मू से करवाना पड़ता है। आवेदन मिलने के बाद नंबर प्लेट तैयार करने के लिए जम्मू में स्थित प्लांट में संपर्क करना पड़ता है और फिर जम्मू से नंबर बन कर उधमपुर पहुंचते हैं और फिर इनको वाहनों में लगाया जाता है। इस प्रक्रिया मे दस से 14 दिन का समय लग जाता है। आवेदन करने के बाद लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब एआरटीओ कार्यालय की तरफ से इसको आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एआरटीओ कार्यालय उधमपुर में ही प्लांट लगाने की व्यवस्था कर रहा है। इसको लेकर एक कंपनी के साथ बातचीत हो चुकी है। कंपनी तीन से चार दिन के अंदर नंबर प्लेट बनाने के लिए उधमपुर में ही प्लांट स्थापित कर देगी। प्लांट उधमपुर में लगने के बाद शहर में नंबर प्लेट तैयार होगी और आवेदन करने के तीन से चार दिन के अंदर प्लेट लग जाएगी।
----------------
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने के लिए प्लांट लगाने की व्यवस्था कर दी गई है। कंपनी ने प्लांट लगाने का का शुरू कर दिया है। जम्मू के बाद उधमपुर दूसरा जिला होगा, जहां हाई सिक्योरिटी नंबर लगाने का काम किया जाएगा। इससे लोगों को बहुत ज्यादा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगल किशोर, एआरटीओ उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें