फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बचाव के लिए बच्चों से संवाद करें परिजन

विज्ञापन
रैली को हरी झंड़ी दिखाते मुख्य अतिथि रैली निकालते केमिस्ट तथा ड्रजिस्ट एसोसिएशन के सदस्य व अन्य - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने रैली निकाली। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर के वरिष्ठ नागरिकों व एनसीसी कैडेट भी शामिल रहे।
विज्ञापन

रैली मुख्य बस अड्डे के फव्वारा चौक से आरंभ होकर अशोका बैंकट हॉल में संपन्न हुई। एसोसिएशन के सदस्यों ने हाथों में बैनर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया। मौके पर डीसी रियासी बबीला रकवाल ने कहा कि समाज से नशे को समाप्त करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। सबसे पहले परिजन बच्चों से संवाद करें और उन पर नजर रखें।
उन्होंने कहा कि नशे के मरीजों के लिए रियासी में जल्द ही रिहैबिलिटेशन सेंटर खोला जाएगा। वहीं, ड्रग कंट्रोलर जम्मू डॉ. लोतिका ने कहा कि आमतौर पर कुछ विशेष दवाइयां ऐसी होती हैं जो कैंसर पीड़ितों को दी जाती हैं। परंतु नशे के आदी इन दवाओं का गलत इस्तेमाल करते हैं। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना डॉक्टर के निर्देश के ऐसी दवाइयां किसी को न दें। समय-समय पर इसकी जांच भी की जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम अंग्रेज सिंह, बीएमओ डॉ. गोपाल दत्त, थाना प्रभारी निशांत गुप्ता, फूड सेफ्टी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एमएल मगोत्रा, केमिस्ट तथा ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रधान रतन लाल शर्मा, वरुण शर्मा, कुलदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें