फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं मिल पा रहीं मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
उधमपुर: शहीद भगत सिंह पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी नेता. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ ‘बिजली पानी दे न सके जो, वो सरकार निकम्मी है‘ के नारे लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली और पानी के बेहाल हो रहे हैं। इसको लेकर लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं, इसके बावजूद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है, जो काफी चिंताजनक है। लोगों को अब जीवन की मूलभूत सुविधाएं प्रदर्शन करने के बावजूद हासिल नहीं हो पा रही हैं। इससे बड़ी त्रासदी और क्या होगी?
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुमित मगोत्रा ने कहा कि उधमपुर में भी सभी ग्रामीण व शहरी इलाकों में हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली न मिल पाने से घर में औरतों व बच्चों के साथ बीमार और बुजुर्गों का जीना मुश्किल हो गया है। कारोबारियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। लेकिन, शर्म की बात है कि केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन इस समस्या को दूर करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनके सभी नेता और अधिकारी जेनरेटरों के सहारे अपने एसी कमरों में आराम से बैठे हैं। लेकिन, बाहर जनता बिजली कटौती की समस्या से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि वीरवार को धरने का आखिरी दिन है। इसको खत्म करने के बाद वह नगर के इंदिरा चौक पर प्रदर्शन करेंगे, और आगे की रणनीति तय करेंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर ब्रिज मोहन शर्मा, रणवीर सिंह, अशोक गुप्ता, फतेह सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें