रामनगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने बुधवार को तहसील प्रधान खेमराज की अध्यक्षता में अस्थायी सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। खेमराज ने कहा कि सरकार सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने, ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन जारी करने और एसआरओ 43 के सभी मामले निपटाने की मांग को पूरा करे।
मजदूर संघ ने मांगों को लेकर प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है। अब अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ वीरवार से काम छोड़ो हड़ताल शुरू करेगा। कहा कि वीरवार से कोई भी कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं जाएगा।