फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से शहरवासियों की बढ़ती जा रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविकानगरी में चार दिनों से लगातार तीन-चार घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। जिससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सरकारी व निजी कार्यालयों में काम भी प्रभावित होने लगा है। शहरवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती करना समझ से परे है।
विज्ञापन

बतादें कि करीब एक सप्ताह पहले तेज हवा चलने से बिजली के ढांचे को नुकसान पहुंचा था। उसके बाद दो दिन तक शहर में बिजली सेवा प्रभावित रही। बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत तो कर ली, लेकिन इसके बाद पूरे शहर में अघोषित बिजली कटौती शुरू है। चार दिन से शहर के शिवनगर, आरएनपुरा, आदर्श कालोनी, बाडयां, सुभाष नगर, शक्तिनगर, सैला तालाब व शहर के विभिन्न हिस्सों में तीन-चार घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।
ज्यादातर कटौती दोपहर व देर रात की जाती है। दोपहर के समय बिजली बंद होने पर कई तरह की परेशानियां होती हैं। पंखे, कूलर बंद होने से बच्चे परेशान हो जाते हें। महिलाओं को भी घर के काम निपटाने में दिक्कत होती है। इसी तरह देर रात घंटों बिजली बंद रहती है। शहरवासियों का कहना है कि गर्मी में बिजली सेवा प्रभावित होना चिंता की बात है।
विज्ञापन

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से ग्रिड को बिजली कटौती करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बिजली कटौती ग्रिड की तरफ से की जा रही है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तकनीकी खराबी आने पर बिजली बंद हो रही है। - संजय गुप्ता, एईई, पीडीडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें