फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर वेतन देने की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। समय पर वेतन जारी करने व अन्य लंबित मांगों को लेकर फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जिला प्रधान मीमा देवी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर सुबह से दोपहर तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मीमा देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनसे दिन रात काम करवाया जाता है, लेकिन जब वेतन का समय आता है, तो उनको सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पड़ता है। यह कई वर्षों से हो रहा है।
सरकार की तरफ से कभी भी फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स को समय पर वेतन नहीं जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कभी चार, कभी पांच और कभी छह महीने के बाद वेतन जारी किया जाता है। इन स्थितियों में उधार लेकर परिवार की जरूरतों को पूरा करना पड़ता है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अपने बच्चों के नामांकन कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं। डीपीसी भी तैयार नहीं की जा रही है। छह वर्ष से सभी डीपीसी तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें