फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नंबर दो वाहनों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के जखैनी चौक इलाके से ट्रैफिक पुलिस ने नकली नंबर के दो वाहन पकड़े हैं। इन वाहनों का नंबर प्लेट व चेसी नंबर का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। चालकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दो महीने के अंदर पुलिस ने ऐसे सात वाहन पकड़े हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहला वाहन सोमवार शाम को पकड़ा। डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने जवानों के साथ जखैनी चौक इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने जेके02एडी 9919 टेंपो ट्रेवल को रोका। जब कागजात की जांच की गई, तो पुलिस को कुछ शक हुआ। कागजात में यह वाहन बजाज का टेंपो था, जबकि सामने फोर्स का टेंपो था। इसके बाद जब वाहन का नंबर प्लेट व चेसी नंबर को मिलाया गया, तो उसका भी मिलान नहीं हुआ। इससे साफ हो गया कि यह वाहन नकली नंबर का है। पुलिस ने उसी समय वाहन को सीज कर दिया।
जांच में पता चला कि इस वाहन का मालिक सुंजवा जम्मू का है। दूसरा वाहन मंगलवार शाम करीब पांच बजे जखैनी इलाके से ही पकड़ा। पुलिस ने वाहन नंबर जेके08ए-3625 को तलाशी के लिए रोका। जब कागजात की जांच की, तो इसमें भी संदेह हुआ। इसका चेसी नंबर व वाहन के नंबर प्लेट का मिलान नहीं हुआ। इससे साफ हो गया कि इस वाहन का नंबर प्लेट भी नकली है। पुलिस को शक है कि दोनों वाहन चोरी के हैं और इनको नकली नंबर प्लेट लगाकर बेचा गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सतर्कता के साथ काम कर रही टीम
डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने बताया कि दो महीने के अंदर सात नकली नंबर के वाहनों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। टीम बहुत सतर्क होकर काम कर रही है। पकड़े गए दूसरे वाहन का मालिक उधमपुर का ही रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पता लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों वाहन कहां से खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें