फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी 20 अप्रैल से शुरू करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने 20 अप्रैल से काम छोड़ो हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। वे स्थायी करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के उप प्रधान डेविड ने जानकारी दी है कि हड़ताल पर जाने से पहले 18 अप्रैल को सभी सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। फिर 20 से काम बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मचारियों ने शनिवार सुबह एक बैठक की, और कुछ कर्मचारी को जम्मू में होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए रवाना किया।
जम्मू जाने से पहले डेविड ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने मार्च में काम बंद कर हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया था। लेकिन, 14 मार्च को प्रधान सचिव के साथ हुई एक बैठक में आश्वासन दिया गया कि एक महीने के अंदर मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। अब एक महीने से भी अधिक समय गुजर गया है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब सिर्फ 19 अप्रैल तक का समय है। यदि इतने समय में सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 20 अप्रैल से हड़ताल शुरू हो जाएगी। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि सात वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मियों को स्थायी बनाया जाए। इसके अलावा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ दिया जाए, पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए, ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाए, एसआरओ 43 के सभी मामले जल्द निपटाए जाएं और सफाई कर्मचारियों के खाली पदों को जल्द भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें