फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया यूईईडी कार्यालय का घेराव, फिर भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब

विज्ञापन
उधमपुर: कांग्रेस के सीनियर नेता सुमित मगोत्रा द्वारा यूईईडी कार्यालय के अंदर किया गया प्रदर्शन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद शहर में सड़कों व गलियों की मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे नाराज शहरवासियों ने शुक्रवार को यूईईडी कार्यालय में अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी अधिकारी कुछ नहीं बोले, और लोगों को बिना संतोषजनक उत्तर मिले लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में दोपहर को शहरवासियों ने कार्यालय में प्रवेश कर अधिकारियों को घेरा और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब दो वर्ष से ज्यादा समय से पूरे शहर की गलियों व सड़कों को देविका परियोजना का नाम देकर उखाड़ा जा चुका है। शहरवासियों में इस परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ बहुत रोष है, क्योंकि इनके अधिकारी और ठेकेदार गली व सड़क को खोदने के बाद कई दिनों तक उसे ठीक ही नहीं करवाते।
उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी मरम्मत करते भी हैं तो सिर्फ औपचारिकता की जाती है। मौजूदा समय में शहर की ज्यादातर सड़कों व गलियों की हालत बदहाल हो चुकी है। अब तो शहरवासियों के वाहन खराब होने लगे हैं। जिला प्रशासन ने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बाजारों की सड़कों को उखाड़ने के बाद दुकानदारों का सामान मिट्टी से खराब हो रहा है। इससे ग्राहक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस प्रकार बिना मास्क या हेलमेट पर जांच कर चालान किया जाता है, ठीक वैसे ही देविका परियोजना के काम की भी नियमित जांच होनी चाहिए। परियोजना से जुड़े ठेकेदारों को प्रशासन का कोई डर नहीं है। शहरवासियों के कई बार प्रदर्शन करने के बाद भी ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। अगर सप्ताह भर में गलियों व सड़कों की हालत नहीं सुधारी तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
इतना सुनने के बाद भी यूईईडी के अधिकारी कुछ नहीं बोले। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बिना संतोषजनक उत्तर दिए कार्यालय से जाने के लिए बोल दिया। प्रदर्शनकारियों से कहा गया कि विभाग अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें