फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या से परेशान पंचायत दनौता के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। बिजली कटौती की समस्या से परेशान पंचातय दनौता के लोगों ने कारचा क्षेत्र में सरपंच शमशेर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रोड जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि इलाके में बिजली कटौती की समस्या को ठीक किया जाए, अन्यथा उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच ने कहा कि वीरवार से पंचायत दनौता के अलावा साथ लगती कई पंचायतों में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। कारचा में भी पूरे दिन बिजली गुल रही, जिसे शाम को सात बजे बहाल किया गया। शुक्रवार को भी सुबह से बिजली बंद थी। इससे विशेष तौर दूरदराज के इलाकों से सरकारी विभाग की ओर से आयोजित शिविर में ई-श्रम, मानधन योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, आदि कार्ड बनवाने आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह लोग कल भी बिजली न होने के कारण काम नहीं करवा पाए।
उन्होंने कहा कि अपने बच्चों व महिलाओं के साथ यह लोग दूरदराज बर्फीले इलाकों से घंटों पैदल चलकर शिविर में कार्ड बनवाए थे। लेकिन, बिजली न होने के कारण काफी निराश हैं। बिजली विभाग कभी कहीं तो कभी कहीं फाल्ट आने का कारण बताकर गुमराह कर रहा है। जब अपने स्तर पर फाल्ट का पता लगाने का प्रयास किया तो मालूम हुआ कि जिन इलाकों में बिजली विभाग फाल्ट की बात कर रहा है, वहां बिजली सुचारू है। फाल्ट उनके क्षेत्र में आया है, जिसे विभाग जानबूझकर ठीक नहीं कर रहा है। विभाग को चेतावनी है कि इस लापरवाही में सुधार लाकर जल्द क्षेत्र की बिजली को बहाल करे। नहीं तो मजबूर होकर रोड जाम कर उग्र प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें