कटड़ा। 23 जनवरी से शुरू हुआ 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम धर्मनगरी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जारी है। 30 जनवरी को इस कार्यक्रम का समापन श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशाल सूर्य नमस्कार कार्यक्रम से होगा। जम्मू कश्मीर क्रीड़ा भारती प्रमुख शिव कुमार ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों की तरह कटड़ा में जगह-जगह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। समापन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जनता से अपील है कि अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें। संवाद