फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि प्रभावितों को मिले रोजगार व मुआवजा

विज्ञापन
फोटो...डीडीसी अध्यक्षा पूजा ठाकुर व पलमाड़ के डीडीसी सदस्य डंगडोरू दच्छन में धरने पर बेठे। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में एक बार फिर पावर प्रोजेक्टों में आई भूमि के लिए प्रभावितों को मुआवजा व रोजगार देने की गुहार लगाई है। डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर और डीडीसी सदस्य पलमाड़ ताहिर मसूद वीरवार को डंगडोरू दच्छन में पक्कल-डुल पावर प्रोजेक्ट स्थान पर धरना देने बैठे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि डंगडोरू दच्छन में बन रहे प्रोजेक्ट में भूमि प्रभावितों से किए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई के महीने में भी कुछ दिन धरने पर बैठे थे। उसके बाद सीवीपीपी और जिला प्रशासन ने डेढ़ महीने का समय मांगा था। तब से सात महीने हो चुके हैं, लेकिन, जो वादा किया गया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
वीरवार को उन्होंने डंगडोरू दच्छन जाकर प्रोजेक्ट में काम कर रहे सभी मजदूरों को काम करने से रोका। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन यहां आकर भू स्वामियों से बात नहीं करेगा, इन लोगों की मांग पूरी नहीं की जाएगी, लोगों को मुआवजा, रोजगार नहीं दिया जाएगा, तब तक प्रोजेक्ट में कोई काम नहीं होगा। लोग धरने पर बैठे रहेंगे। डीडीसी ने उपराज्यपाल से अपील की कि सभी परियोजनाओं में स्थानीय लोगों की मांगें पूरी हों। उसके बाद ही हड़ताल खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें