रामनगर:मारुति वैन और ऑटो की हुई भिड़ंत
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। प्लासा पुल पर मारुति वैन और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फौरन उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक वैन (जेके14 एफ 7129) और ऑटो (जेके14 सी 7998) प्लासा पुल के पास आपस में भिड़ गए। इस हादसे में वैन चालक भूपिंदर सिंह उर्फ बंटी पुत्र मोहन सिंह निवासी रांग को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उसे उपजिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद